सोमवार, 22 जून 2015

अनुवाद पर सामान्य चर्चा (लेखक: विनोद शर्मा)

भारत में अनुवाद के संबंध में यह मिथक अत्यंत व्यापक रूप से प्रचलित है — ‘अनुवाद में क्या है। फलाँ भाषा में ही तो लिखना है। नया तो कुछ करना नहीं है।’ एक बार मेरे पास एक सज्जन आए और बोले कुछ पेज हिंदी में टाइप करवाने हैं। मैंने विनम्रता से कहा, ‘भाई, मैं टाइपिस्ट नहीं हूँ।’ इस पर वे सज्जन बोले, ‘ये पेज अंग्रेजी में हैं, बस इनको हिंदी में टाइप करवाना है।’ मैंने उन्हें बताया कि किसी पाठ को एक भाषा से दूसरी भाषा में परिवर्तित करने को अनुवाद कहते हैं और मैं यह काम कर सकता हूँ। इसकी अमुक फीस होगी। फीस सुनते ही वे सज्जन भड़क गए और बोले, ‘खाली हिंदी में टाइप करने के इतने पैसे, यह काम तो किसी टाइपिंग इंस्टीट्यूट वाला कोई भी टाइपिस्ट कर देगा।’ मैंने हाथ जोड़ कर उन सज्जन से प्रार्थना की कि कृपया किसी टाइपिस्ट से ही यह काम करवा लें, मुझसे नहीं हो सकेगा।

यह तो था एक आम आदमी के मन में अनुवाद के प्रति दृष्टिकोण का उदाहरण। ऐसे ही एक दिन एक वकील साहब आ पहुँचे जमीन संबंधी किसी मुकदमे के 25-30 पृष्ठ ले कर और मुझसे बोले, ‘ये कागजात हिंदी में हैं और इनको अंग्रेजी में टाइप करवाना है। उच्च न्यायालय में हिंदी के दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाते। वैसे तो मैं खुद अंग्रेजी में एमए हूँ, लेकिन आप अनुवाद करते रहते हैं तो आपको अदालती भाषा का अनुभव होगा।’ मैंने उन्हें बता दिया कि उनका काम हो जाएगा और उसके लिए प्रति पृष्ठ अमुक राशि की फीस लगेगी। वकील साहब फीस की राशि सुन कर उछल पड़े और बोले, ‘हमारी कचहरी में बैठे टाइपिस्ट रोज सैकड़ों दस्तावेज टाइप करते हैं, इससे अच्छा तो मैं उनसे टाइप करवा लूँगा।’ मैंने विनम्रता से उनसे कहा, ‘वकील साहब, अगर कचहरी के टाइपिस्ट से काम चल सकता तो आप कभी का करवा लेते। दूसरे, आप किसी न किसी से पता लगा कर मेरे पास आए हैं, तो आपको पता है कि हिंदी से अंग्रेजी भाषा में अनुवाद, वह भी विधिक दस्तावेजों का, आसान काम नहीं है। कठिन काम और वह भी पूरी सटीकता से किया जाएगा तो उसकी फीस तो लगेगी ही। आप ये दस्तावेज ले जाइए और पहले अनुवाद की दर का पता कर लीजिए, फिर आप चाहेंगे तो मैं आपका काम कर दूँगा।’ वकील साहब चले गए। दो दिन बाद फिर उनका फोन आया, ‘विनोद जी, मैं जमीन के मुकदमे वाले कागजात ले कर आपसे मिला था। क्या आप वह काम कर देंगे?’ मैंने उनको आश्वस्त किया कि कागजात ले कर आ जाएँ, उनका काम हो जाएगा।

इन दो उदाहरणों को उद्धृत करने का प्रयोजन यही है कि आम लोगों को अनुवाद के बारे में सही जानकारी नहीं है। हम अनुवादकों का यह दायित्व हो जाता है कि हम उन्हें न केवल अनुवाद की प्रक्रिया बल्कि उसकी जटिलताओं और उसमें लगने वाले श्रम के बारे में अवगत कराएँ तथा ‘अनुवाद में क्या है’ वाले मिथक को तोड़ने का प्रयास करें।

भारत में अधिकतर अनुवाद कार्य हमें कंपनियों या एजेंसियों के माध्यम से मिलता है। चूँकि एजेंसियाँ भी व्यवसाय करने के लिए खोली गई हैं, वे अधिकाधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अनुवादक को कम से कम राशि का भुगतान करना चाहती है। यहाँ मैं सभी अनुवादकों से अनुरोध करना चाहूँगा कि बाजार में अनुवाद की दर के स्तर को बनाए रखने या गिरने देने में हमारा पूरा योगदान होता है। यदि हमें अनुवाद के इस असंगठित क्षेत्र में अनुवाद दरों को एक मान्य स्तर पर बनाए रखना है तो हमें अपनी न्यूनतम अनुवाद दर को तय करना ही होगा। सरसरी तौर पर यदि देखा जाए तो एक रुपया प्रति शब्द वह दर है जिससे नीचे किसी अनुवादक को काम नहीं करना चाहिए। हाँ, अपने अनुभव, दक्षता और विषय विशेष की क्लिष्टता के आधार पर आप एक रुपए से अधिक की दर अपने लिए तय कर सकते हैं। हममें से कुछ अनुवादक अति निम्न दरों पर कार्य ले लेते हैं जिससे एजेंसियों का काम आसान हो जाता है और वे सभी अनुवादकों से उसी निम्न दर की अपेक्षा करने लगती हैं।

एक और समस्या आती है ‘थोक काम’ की- अधिकतर एजेंसियाँ इस आधार पर अनुवादकों को निम्न दर देना चाहती हैं कि अनुवाद कार्य की मात्रा अत्यधिक है, लंबा काम है। ऐसी स्थिति में 10-20 पैसे की रियायत देने तक तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे अधिक छूट के लिए हाँ न करें। एजेंसी को समझाने की कोशिश करें कि अनुवाद आपका व्यवसाय है। आपके कार्य के घंटे निश्चित हैं और औसत आय भी निश्चित है। 10 घंटे काम करने के बाद यदि आपको औसत आय नहीं होगी तो काम कैसे चलेगा। एजेंसी का काम छोटा हो या बड़ा आपको तो 10 घंटे काम करना है और उन 10 घंटों में उतना ही उत्पादन होगा। बड़े काम से आपका उत्पादन तो बढ़ नहीं जाएगा। इसलिए एजेंसियों के बड़े काम के झाँसे में न आएँ। अपनी न्यूनतम दर से कोई समझौता न करें।

समय-सीमा या डेडलाइन का पालन करना प्रत्येक अनुवादक के लिए अनिवार्य है। अनुवाद की गुणवत्ता के बाद यही सबसे महत्वपूर्ण कारक है जो किसी भी अनुवादक की प्रतिष्ठा को बनाता या बिगाड़ता है। जब भी अनुवाद का कोई प्रस्ताव मिले, पहले फाइलों की जाँच कर लें और उनके अनुवाद में लगने वाले समय में किसी अप्रत्याशित विलंब की गुंजाइश को शामिल करके ही समय-सीमा माँगें या स्वीकार करें। कई बार ऐसा होता है कि एजेंसी से काम का प्रस्ताव मिलते ही, बिना फाइलों को देखे, अनुवादक पुष्टि कर देते हैं और जब निश्चित समय पर एजेंसी द्वारा अनूदित फाइलों की माँग की जाती है तो तरह-तरह के बहाने बनाने पड़ते हैं। इससे हमारी प्रतिष्ठा ही गिरती है।

अंत में, सबसे महत्वपूर्ण है अनुवाद की विषयवस्तु। बहुत से अनुवादक किसी भी विषय के अनुवाद के लिए हाँ कर देते हैं, जबकि उस विषय पर उनकी जानकारी न के बराबर होती है। अनुवाद का कार्य श्रमसाध्य तो है ही साथ में गजब के धैर्य की भी आवश्यकता होती है। यदि अनुवाद हमारी आजीविका है तो हमें अपनी प्रतिष्ठा भी बनानी है। दो-चार दिन कोई काम नहीं मिला, तो इसका अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर किसी भी विषय को ले लें, भले ही बाद में गुणवत्ता को ले कर हमसे तरह-तरह के प्रश्न किए जाएँ। ऐसी स्थिति में सबसे अच्छा तो यह होता है कि एजेंसी को साफ-साफ बता दिया जाए कि आपको इस विषय का अधिक अनुभव तो नहीं है किंतु अपनी तरफ से अच्छे से अच्छा करने का प्रयास किया जाएगा। अब यदि एजेंसी आपको फिर भी काम देती है तो गुणवत्ता के संबंध में आपकी उतनी जिम्मेदारी नहीं रह जाएगी।

एक अच्छा अनुवादक बनने के तीन मूलमंत्र हैं – 1. गुणवत्ता 2. समय की पाबंदी 3. भाषा पर पकड़। इसके बाद आती है संबंधित विषय की पूर्ण जानकारी। हम अनुवादकों को अनुवाद के लिए अधिकतर आने वाले विषयों पर अपनी जानकारी को अद्यतन करते रहना आवश्यक है। आज इंटरनेट पर उपलब्ध संसाधनों के चलते यह कार्य काफी सुगम हो गया है।

लेखक: विनोद शर्मा

मंगलवार, 16 जून 2015

एजेंसियाँ त्‍याज्‍य नहीं हैं... (लेखक: आनंद)

एजेंसियाँ त्‍याज्‍य नहीं हैं...

फ्रीलांसर अनुवादकों के समक्ष एजेंसियों की छवि मुनाफाखोर खलनायक की बन गई है। कुछ टटपूँजिया एजेंसियों की वजह से सरसरी तौर पर एजेंसियों की भूमिका को खारिज कर दिया जाता है, जो सही नहीं है। एजेंसियों के लिए काम करना और उनसे जुड़े रहना घाटे का सौदा नहीं है।

अनुवाद की किताबों में यह बात अकसर कही जाती है कि अनुवाद कार्य एक सृजन के समतुल्‍य है। इसके लिए अत्‍यंत कुशलता और सृजनशीलता की जरूरत होती है। अनुवाद मौलिक लेखन से भी अधिक महत्‍वपूर्ण होता है। पढ़कर लगता है कि अनुवाद को एक विधा के रूप में बड़ी इज्‍जत हासिल है, लेकिन वास्‍तविक जीवन में बिलकुल इसँके उलट है। हिंदी जगत में इसे सम्‍मान तो क्‍या, काम भी नहीं समझा जाता। ऐसा नहीं कि ऐसी सोच वाले लोग अनपढ़ या जाहिल होते हैं। यह सोच बिना किसी भेदभाव के छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों, छात्रों से लेकर बड़े-बड़े बुद्धिजीवियों और अकादमिक लोगों में एक समान रूप से पाई जाती है, “अनुवाद भी कोई काम है? इसे तो कोई भी कर लेगा। अच्‍छी सी डिक्‍शनरी देखो और बस हो गया। गूगल ट्रांसलेट में डालो, सारा अनुवाद अपने आप हो जाता है।” इस सोच ने अनुवादकों की दोतरफा वाट लगाई है। पहला, अनुवादकों के श्रम और योगदान का मूल्‍यांकन नहीं हो पाता, और दूसरा, व्‍हाइट कॉलर कार्य ढूँढ़ने वाले शॉर्टकट पसंदों ने स्‍वयं को अनुवादक घोषित कर रही सही कसर भी पूरी कर दी।

सर्वप्रथम अनुवाद को कला न कहकर कौशल कहना शुरू करना होगा। कला एक अमूर्त, अस्‍पष्‍ट और घोटाले वाला शब्‍द है। कला अराजकता होती है, और कलाकार मूडी होता है। कला या कलाकार किसी भी अनुशासन को मानने या उसमें बँधने से इनकार करता है, जबकि एक कौशल या हुनर वह है, जो आवश्‍यक ज्ञान के उपरांत धीरे धीरे अभ्‍यास से विकसित किया जाता है। इस विधा में कितनी कला है, कितना सृजन है, इसका फैसला शोधार्थियों को करने दें, लेकिन फिलहाल इसे कला की जकड़न से निकालना जरूरी है। इसे एक पेशा बनाना पड़ेगा। जो अनुवादक बंधु पार्ट-टाइम, फुल-टाइम नौकरी करते हैं या फ्रीलांसर हैं, वे समझते होंगे कि इसके लिए एक विशेष प्रकार के अनुशासन और कंसिस्‍टेंसी की जरूरत होती है। अनुवाद क्‍या, प्रत्‍येक धंधे के लिए अनुशासन और कंसिस्‍टेंसी की जरूरत होती है।

दरअसल हमारे देश में अनुवादक होना लेखक बनने की शुरुआती सीढ़ी माना जाता है। सभी स्‍टार लेखकों ने शुरुआती दौर में अनुवाद किया। चूँकि लेखन इस देश में पवित्र काम है, लेखक को पैसों से क्‍या लेना-देना, सो अनुवादकों से भी यही अपेक्षाएँ की जाने लगीं। हिंदी के प्रकाशनघर यही मानते हैं। लेखक की लेखक जाने, पर वे अनुवादक को पारिश्रमिक नहीं, जेबखर्च देने पर यकीन रखते हैं। विदेशों में ऐसी स्थिति नहीं है। विदेशों में प्रकाशनघर अपने लेखकों को भी सम्‍मानजनक पारिश्रमिक देते हैं और अनुवादकों को भी। यहाँ तो कुएँ में ही भांग पड़ी है, पारिश्रमिक माँगने और देने का रिवाज ही नहीं है। फिलहाल अनुवादक को उसकी मेहनत का समुचित मेहनताना मिले, यही उसके लिए बहुत बड़ा सम्‍मान होगा।

अंग्रेजी वैश्विक संचार की भाषा है और हिंदी भारत की संपर्क भाषा या राजभाषा है। अत: हमारे देश में सबसे ज्‍यादा संभावनाशील भाषायुग्‍म अंग्रेजी-हिंदी है। इन भाषाओं के अनुवाद बाजार की स्थिति यह है कि अनुवाद के ग्राहक (पैसे देने वाले ग्राहक) भारत में मौजूद नहीं हैं। यदि स्‍वदेशी ग्राहकों के भरोसे रहें तो अनुवादक भूखे मर जाएँ। कहने को तो हिंदी प्रकाशकों का बहुत बड़ा कारोबार है, लेकिन उनमें चोटी का प्रकाशक अपने अनुवादक को 25 से 50 पैसे प्रति शब्‍द ऑफर करता है। सरकारी संस्‍थाओं के पास अनुवाद कार्य की बहुत बड़ी संभावना है, लेकिन उनमें संवेदनहीनता व्‍यापक है और अनुवाद की दरें दयनीय हैं।

सम्‍मानजनक दर वह होती है, जिस पर सामान्‍य गति से कार्य करते हुए अनुवादक अपना और अपने बच्‍चों का पेट पाल सके, स्‍कूल की फीस जमा कर सके, मकान का किराया भर सके, बीमारी होने पर इलाज करवा सके और एक सम्‍मानजनक लाइफस्‍टाइल अफोर्ड कर सके। फिलहाल अनुवादकों के सामने विदेशी कंपनियों या बड़ी विज्ञापन एजेंसियों का ही सहारा रह गया है, अत: बेहिचक अपना सारा फोकस बड़ी-बड़ी बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों, विज्ञापन एजेंसियों, सॉफ्टवेयर और उपकरण आदि बनाने वाली कंपनियों की प्रचार सामग्रियों, रिपोर्टों, उपयोगकर्ता मैनुअलों, वेबसाइटों आदि के अनुवाद पर रखने की जरूरत है।

इस पेशे की अपनी कुछ सच्चाइयाँ हैं, जिन्‍हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह रोज पानी पीने के लिए रोज कुआँ खोदने जैसा कार्य है। अनुवाद के कार्य में कोई रॉयल्‍टी नहीं मिलती, कि एक बार करो और इससे ताजिंदगी कमाई होती रहे। इसमें आपको अपने कार्य का श्रेय भी नहीं मिलता। केवल भाषांतर करने की मजदूरी मिलती है। इस नाते यह कार्य मजदूरी जैसा ही है। जितना अनुवाद करेंगे, उतना ही पैसा मिलेगा। अनुवाद बंद तो पैसा मिलना बंद। अनुवाद एक-एक शब्‍द पढ़कर किया जाता है, वैसे ही, जैसे राज मिस्‍त्री एक-एक ईंट जोड़कर दीवार बनाता है। कोई ज्‍यादा पैसा दे, तो भी वह दिन भर में जितनी क्षमता है उतनी दीवार ही चुन सकता है, ज्‍यादा लालच करे तो 10-20 प्रतिशत अधिक। यही अनुवाद की स्थिति भी है। कई बार तो कंटेंट ऐसा कठिन आ जाता है कि औसत आउटपुट देना भी मुश्किल हो जाता है।

यह अत्‍यंत आवश्‍यक है कि (सामान्‍यत:) महीने में दस या पंद्रह दिन से अधिक काम मिलना चाहिए। तभी महीने भर का खर्चा चलाया जा सकता है। इंटरनेट के युग में काम ढूँढ़ना बहुत आसान हो गया है। ऐसे कई पोर्टल हैं, जिनमें अनुवादक और ग्राहक दोनों अपना-अपना विवरण दर्ज करते हैं।

नई दिल्‍ली के मोहन गार्डन से गांधी चौक जाते समय पीपल वाला चौक पड़ता है। वहाँ रोज सुबह सात बजे मजदूरों का जमावड़ा लगता है। मजदूर आकर जमा होते हैं, और उन्‍हें काम देने वाले वहाँ आकर अपनी जरूरत के मजदूरों को चुन लेते हैं। जिन्‍हें काम मिल गया, उनकी पौ बारह हो जाती है और जिन्‍हें नहीं मिला, वे दस-ग्‍यारह बजे तक इंतजार करके खाली हाथ अपने घर लौट जाते हैं। उस दिन उनकी दिहाड़ी नहीं पकती। अनुवादकों की स्थिति भी जुदा नहीं है।

काम सतत रूप से मिलता रहे, इसके लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग जरूरी है। ब्रांडिंग के लिए अन्‍य बातों के साथ दो बातें अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण होती हैं, पहली, डेडलाइन का सम्‍मान करें, दूसरी, गुणवत्ता बनाए रखें। यही हमारी साख बनाती है, जो कालांतर में काम का नियमित मिलना सुनिश्चित करती है। गुणवत्ता जाँचने का एक सीधा उपाय है, कि यदि ग्राहक हमें दुबारा काम देता है, तो हमारी गुणवत्ता संतोषजनक है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि एजेंसियों का पूरा कारोबार जिन फ्रीलांसर अनुवादकों की मेहनत पर टिका होता है, उन्‍हें समुचित पारिश्रमिक देने के मामले में वे कंजूसी बरतती हैं। पूरी मलाई स्‍वयं खा जाती हैं, और अनुवादकों को केवल सूखे टुकड़े देकर निपटा देती हैं। ग्राहक और अनुवादक में सीधा संपर्क हो, यह एक आदर्श स्थिति है। लेकिन इस उद्योग में एजेंसियों का भी अहम स्‍थान है। एजेंसियों को त्‍यागना उचित नहीं है, क्‍योंकि: 
  • कई अनुवाद प्रोजेक्‍ट बड़े वॉल्‍यूम में आते हैं, जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल या अन्‍य सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर कंपनियों के तकनीकी मैनुअल, वेबसाइट आदि। इसमें लाखों शब्‍दों का अनुवाद करना होता है, वह भी अनेक भाषाओं में। इसे करना एक-दो अनुवादकों के बस की बात नहीं होती। इसका ठेका केवल एजेंसियाँ लेती हैं। इसमें एक साथ कई अनुवादकों को लगाना पड़ता है; कंप्‍यूटर, इंटरनेट और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद लेनी पड़ती है। प्रोजेक्‍ट प्रबंधन, कार्य वितरण, गुणवत्ता जाँच और सत्‍यापन आदि के बाद सबको एकीकृत करने के लिए अलग-अलग व्‍यक्ति नियुक्त करने पड़ते हैं। ऐसी बड़ी परियोजना में कार्य करना व्‍यक्तिगत तौर पर मुमकिन नहीं है। एजेंसियाँ न केवल अनुवाद के लिए नए-नए टूल, अनुवाद मेमोरी प्रदान करती हैं, बल्कि उनका उपयोग भी सिखाती हैं (हालांकि यह व्‍यवस्‍था केवल संबद्ध परियोजनाओं के लिए ही होती है)। ये टूल आम तौर पर महँगे होते हैं, जिन्‍हें व्‍यक्तिगत रूप से खरीदना फ्रीलांसर अनुवादक के लिए मुश्किल होता है। बड़े प्रोजेक्‍ट में टीम में अनुवाद करने का अनुभव होता है। ऐसे कार्यों में बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
  • ज्यादातर एजेंसियाँ किसी भी अनुवादक की तुलना में ज्‍यादा प्रोफेशनल और परिपक्‍व होती हैं। उन्‍हें कारोबार कायम रखना है, अत: गुणवत्ता को लेकर विशेष पाबंद होती हैं। अपने स्‍तर पर क्‍वालिटी चेक रखती हैं। थोड़ी भी लापरवाही या गुणवत्ता में कमी होने पर वे अनुवादक को सचेत करती रहती हैं।
  • एजेंसियाँ अपनी मार्केटिंग बड़े पैमाने पर करती हैं, ताकि उन्‍हें अधिक से अधिक कार्य मिल सके। वे मार्केटिंग और टेंडर, कोटेशन आदि की प्रक्रिया पार करके काम लाती हैं। उनके ग्राहक के साथ अनुबंधों में गुणवत्ता में कमी या विलंब पर पेनल्‍टी आदि का भी प्रावधान होता है। इस लिहाज से देखें तो एजेंसियों को कई प्रकार का जोखिम होता है, जबकि उसी प्रोजेक्‍ट के लिए अपने द्वारा नियुक्त अनुवादकों पर इन जोखिमों का असर नहीं पड़ने देतीं।
  • अनुवादक और ग्राहक के कंप्‍यूटर सिस्‍टम में सॉफ्टवेयर और टूल में संगतता न होने के कारण आउटपुट सही स्‍वरूप में दिखाई नहीं पड़ता और कई बार समस्‍या खड़ी हो जाती है। आम ग्राहक इन समस्‍याओं का आदी नहीं होता, वह इसे अनुवादक का दोष समझता है, अत: इसे दूर करने की जिम्‍मेदारी भी अनुवादक के सिर पर आन पड़ती है। जबकि एजेंसियाँ इस स्थिति से स्‍वयं ही निपट लेती हैं। यह उनके लिए रोज का काम होता है, और उन्‍हें समझाना भी कठिन नहीं होता।
  • एजेंसियों के पास काम की कमी नहीं होती। यदि नियमित काम चाहिए, तो एजेंसियों से संपर्क बनाना जरूरी होता है। साथ ही, एजेंसियों के पास विविध प्रकार के काम लगातार आते रहते हैं, इन्‍हें करने से अनुवादक का एक्‍सपोजर अधिक होता है, और वैविध्‍यपूर्ण कार्य का अनुभव बढ़ता है।
  • अच्‍छी एजेंसियाँ कभी अनुवादकों का पैसा नहीं रोकतीं। वे अपनी प्रतिष्‍ठा के प्रति सचेत होती हैं, यदि कोई विवाद होता भी है, तो पैसे चुकता कर अपना पीछा छुड़ा लेती हैं।
एजेंसियों के साथ कार्य करने पर नियमित रूप से काम मिलता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हमें इन्‍हें अपना शोषण करने देना चाहिए। एजेंसियों के लिए काम करते समय भी आप अपनी सम्‍मानजनक दर पर मोलभाव कर सकते हैं। इसका अर्थ यह भी नहीं कि हम स्‍वतंत्र रूप से अपने ग्राहकों के लिए काम करने का अपना अधिकार छोड़ रहे हैं। बस, खाली बैठने से अच्‍छा यह है कि एजेंसियों से जुड़कर कार्य किया जाए और अपने समय का सदुपयोग किया जाए। इतना अवश्‍य ध्‍यान रहे कि एजेंसी के ग्राहकों से क्रॉस कनेक्‍शन न करें और उनके ग्राहकों को न तोड़ें। अपने लिए नए ग्राहक ढूँढ़ें। दुनिया बहुत बड़ी है।

लेखक: आनंद



बुधवार, 3 जून 2015

वर्तनी की अशुद्धियाँ बनाम हिंदी का गिरता स्तर (लेखक: विनोद शर्मा)

वर्तमान दौर में जहाँ हिंदी के प्रचलन में वृद्धि हो रही है, उसके स्तर में निरंतर गिरावट नजर आ रही है। हिंदी भाषा में मानो अराजकता की स्थिति बनती जा रही है। समाचार माध्यमों और सामाजिक मीडिया में गलत वर्तनी का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। आज केवल प्रचलन पर जोर दिया जा रहा है। आप लंबे समय से किसी शब्द को जिस तरह से लिखते आए हैं, आपको लगता है कि वही वर्तनी सही है। पत्रकार और सामाजिक मीडिया पर लेखन कर रहे लेखक/कवि आदि भी इस विषय पर कोई ध्यान नहीं देना चाहते।

हिंदी में लघु एवं दीर्घ स्वरों के चार युग्म हैं, इ-ई, उ-ऊ, ए-ऐ तथा ओ-औ, जिनके प्रयोग में प्रायः गलतियाँ होती हैं, अर्थात युग्म के स्वरों की मात्राओं का परस्पर एक-दूसरे के स्थान पर प्रयोग हो जाता है। हिंदी भाषा पूर्णतः उच्चारण पर आधारित वैज्ञानिक भाषा है। इसे जैसा बोला जाता है वैसा ही लिखा जाता है। हाँ, समस्या वहाँ आती है जब हमारा उच्चारण भी दोषयुक्त होता है।

सबसे पहले लेते हैं युग्म ‘इ-ई’ को, इसकी मात्राएँ क्रमशः लघु और दीर्घ होती हैं। लघु स्वर या छोटी इ के प्रयोग के उदाहरण हैं- कवि, किसान, रिश्ता, पिता आदि। दीर्घ स्वर के उदाहरण हैं- जीत, खुशी, ठीक आदि। इस युग्म के गलत प्रयोग का सर्वाधिक दिखाई देने वाला उदाहरण है- ‘कि’ तथा ‘की’ का एक-दूसरे के स्थान पर प्रयोग। यहाँ हमें ध्यान रखना होगा कि ‘कि’ का प्रयोग किसी संदर्भ, उदाहरण आदि का उल्लेख करने से पूर्व किया जाता है। जैसे ‘राम ने देखा कि सामने से एक कार आ रही थी’, ‘उसने कहा कि...’, ‘उसने सोचा कि....’, ‘उसने बताया कि...’, ‘उसका दिल इतनी तेजी से धड़का कि...’। जबकि ‘की’ का प्रयोग या तो संबंध सूचक (स्त्रीलिंग) या ‘करना’ क्रिया के स्त्रीलिंग भूतकाल रूप में किया जाता है। संबंध सूचक के रूप में प्रयोग के उदाहरण हैं- ‘प्रभु की इच्छा’, ‘राम की पत्नी’, ‘दर्द की दवा’, ‘घर की बात’। भूतकाल क्रिया रूप के उदाहरण हैं- उसने खिड़की बंद की, मैंने अमरनाथ की यात्रा की, उसने प्रार्थना की। बड़े-बड़े ख्यातनाम लेखक भी इस गलती को अक्सर दुहराते हैं।

अगला स्वर युग्म है ‘उ-ऊ’। लोग लघु की जगह दीर्घ और दीर्घ की जगह लघु मात्रा का प्रयोग कर शब्द का अर्थ ही बदल देते हैं। जैसे- सवेरे की धुप (सही वर्तनी- धूप), उसने पुछा (सही वर्तनी- पूछा), उसने कबुल किया (सही वर्तनी - कबूल), दिल में शुल सी चूभी (सही वर्तनियाँ- शूल, चुभी)।

इसके बाद आता है ‘ए-ऐ’ युग्म, इसमें भी कुछ लोग लघु की जगह दीर्घ और दीर्घ की जगह लघु मात्रा का प्रयोग करते हैं। सर्वाधिक भ्रम होता है ‘में’ और ‘मैं’ को ले कर। ‘मैं’ उत्तम वचन सर्वनाम है जिसका प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं के लिए करता है तथा इसमें सदैव ही ‘ऐ’ की मात्रा लगनी चाहिए, लेकिन कई लोग ‘में’ का प्रयोग करते हैं। वर्तनी गलत होने से शब्द का अर्थ बदल जाता है, जैसे ‘सेर’ वजन की एक माप है जबकि ‘सैर’ का अर्थ भ्रमण या पर्यटन होता है। ‘मेला’ जहाँ लोगों के उल्लासपूर्ण समागम को व्यक्त करता है, वहीं गलत मात्रा लगने से ‘मैला’ का अर्थ गंदा या अपवित्र हो जाता है। इसी प्रकार केश-कैश, फेल-फैल, बेर-बैर आदि के परस्पर प्रयोग से अर्थ बदल जाते हैं।

इस कड़ी में अंतिम स्वर युग्म है- ‘ओ-औ’ का। पूर्वोक्त की भांति इन स्वरों की मात्राओं के प्रयोग में भी असावधानीवश भूल होती है। कौन, मौन, गौण, प्रौढ़, दौड़ आदि के स्थान पर गलत वर्तनी का प्रयोग करके अक्सर कोन, मोन, गोण, प्रोढ़, दोड़ लिख दिया जाता है। अब ‘शौक’ का ही उदाहरण लीजिए। शौक आपकी पसंद या अभिरुचि को प्रकट करता है, किंतु ‘शोक’ लिखते ही वह मातम में बदल जाता है। लौटा-लोटा या लौटना-लोटना में लौटना का आशय है कहीं से वापस आना, जबकि लोटना का अर्थ है लेटना, उलट-पलट होना।

तो आपने देखा कि वर्तनी की अशुद्धि अर्थ का अनर्थ भी कर सकती है और आपके द्वारा लिखी गई अच्छी से अच्छी रचना के स्तर को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आपको थोड़ा सा सतर्क होने की जरूरत है। अपने लेख की किसी मित्र या गुरु से समीक्षा करवा लें। जिन अशुद्धियों को चिह्नित किया जाए, उन पर कुछ दिन तक विशेष ध्यान दें। बाद में सब ठीक हो जाएगा।

लेखक: विनोद शर्मा

मंगलवार, 26 मई 2015

अपनी ही भाषा को आगे बढ़ने से रोकने वाले लोग (सामयिक वार्ता में शीघ्र प्रकाश्य)

हाल ही में आंबेडकर की एक किताब की भूमिका लिखने के बाद अरुंधती राय विवादों के घेरे में आ गई थीं। इस मामले में भाषा का भी एक पहलू सामने आया था। भारतीय भाषाओं के लेखकों ने यह शिकायत की कि अरुंधती ने आंबेडकर और गाँधी की तुलना करते हुए जो बातें आज कही हैं वही हम पहले से कहते आए हैं लेकिन उनकी तरफ़ कभी ध्यान नहीं दिया गया। उनका यह कहना है कि जो बात अंग्रेज़ी में कही जाती है उसका महत्व कई गुना ज़्यादा बढ़ जाता है। भारतीय भाषाओं की अनदेखी के इस पहलू पर बहुत कम लोगों का ध्यान जाता है। हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के ज्ञान और विमर्श की भाषा नहीं बन पाने की वजहों की पड़ताल करते हुए हमारी नज़र सत्ता प्रतिष्ठानों के षड्यंत्रों तक तो चली जाती है लेकिन प्रगतिशील खेमे को हम इस मामले में दूध का धुला मान लेते हैं। अब समय आ गया है कि हम हिंदी पट्टी के बुद्धिजीवियों के पूर्वाग्रहों (इस शब्द पर आगे चर्चा करूँगा) पर बात करें। आम लोगों की ग़लत धारणाओं पर चर्चा करना भी ज़रूरी है।

सबसे पहले प्रगतिशील खेमे में अपनी भाषा को लेकर हीनभावना पर विचार करते हैं। हिंदी के अधिकतर वामपंथी लेखक यह मान बैठे हैं कि भारत में अंग्रेज़ी ही ज्ञान की भाषा बन सकती है। हिंदी के स्तरीय लेखन पर उनका ध्यान ही नहीं जाता। वे पत्रकारिता में हिंदी की समृद्धि की तरफ़ देखते भी नहीं हैं। हिंदी पत्रिकाओं में न जाने कितने स्तरीय आलेख छपे हैं लेकिन उनका सारा ध्यान अंग्रेज़ी में छपी सामग्री की तरफ़ रहता है। रघुवीर सहाय से लेकर सुनील तक वैचारिक लेखन की एक लंबी परंपरा रही है जिसकी अनदेखी अंग्रेज़ीदाँ लेखकों और हिंदी लेखकों दोनों ने की है। सामाजिक विज्ञान में हिंदी विश्‍वकोश तो छप गया लेकिन इस विषय को अंग्रेज़ी की छाया से निकालने की ईमानदार कोशिश आज तक नहीं हो पाई। अगर अकादमिक जगत के लेखक इस मसले को गंभीरता से लें तो ज्ञान के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में शोधपरक हिंदी लेखन की कमी की शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। बहुत-से लोगों ने व्यक्‍तिगत स्तर पर बदलाव लाने की कोशिश की है, लेकिन सच तो यही है कि यह काम संस्थान या समूह के स्तर पर ही पूरा हो सकता है।

भारतीय वामपंथियों ने भाषा से जुड़े मसलों पर जैसी वैचारिक शिथिलता दिखाई है उसे देखते हुए निकट भविष्य में उनके नज़रिये में किसी सार्थक बदलाव की उम्मीद नहीं दिखती। न तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की वेबसाइट हिंदी में है न मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की। संसदीय राजनीति का रास्ता चुनने वाली इन पार्टियों ने हिंदी की अनदेखी करके कितना बड़ा जनाधार खोया है इसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। शायद कल्पना और दृष्टि के इसी अभाव के कारण वे लोक सभा के पहले सत्र में विपक्षी दल बनने के बाद आज अपनी ज़मीन की तलाश करते नज़र आ रहे हैं।

अब बात करते हैं आम लोगों में भाषा से संबंधित ग़लत धारणाओं की। हिंदी में व्याकरण को लेकर दो तरह के अतिवाद देखने को मिलते हैं। एक अतिवाद है व्याकरण के नियमों को पत्थर की लकीर मानना और दूसरा है व्याकरण को सिरे से नकारना।

पहले अतिवाद का लक्षण है दशकों पुरानी किताबों के नियमों के आधार पर आज की भाषा की शुद्धता-अशुद्धता तय करना। चाहे बहुवचन संबोधन में अनुस्वार के प्रयोग पर आपत्ति हो या 'परिषद्' जैसी वर्तनी को सही साबित करने की कोशिश, ऐसे कई उदाहरण हैं जो हिंदी में व्याकरण और वर्तनी के मामले में व्यावहारिक सोच की कमी का प्रमाण प्रस्तुत करते हैं। भाषा हमेशा बदलती रहती है और कल जो नियम सही-ग़लत के दायरे में आता था वह आज एकरूपता के क्षेत्र तक सिमट सकता है। उदाहरण के लिए, पहले 'किये', 'गये' आदि प्रचलित वर्तनियाँ थीं। अब 'किए', 'गए' को ही मानक माना जाता है। अगर आप 'किये', 'गये' आदि लिखते हैं तो आपसे यह उम्मीद की जाएगी कि आप इनके प्रयोग में एकरूपता रखेंगे यानी कहीं 'किये' तो कहीं 'किए' नहीं लिखेंगे। रही बात 'परिषद्' के हलंत होने की तो जब आप हिंदी में शब्द के अंतिम वर्ण में स्वर का उच्चारण ही नहीं करते तो उसे वर्तनी में अनुच्चरित दिखाने का क्या मतलब रह जाता है! अब बात करते हैं बहुवचन संबोधन में अनुस्वार के प्रयोग की मनाही की। अगर आप हिंदी के आम पाठक से यह पूछेंगे कि 'भाई लोगो' और 'भाई लोगों' में कौन-सा रूप सही है तो वह 'भाई लोगों' को ही सही बताएगा। फिर आप उसे बताएँगे कि व्याकरण के अनुसार पहला विकल्प सही है तो वह व्याकरण से आतंकित होकर अपनी ग़लती मान लेगा!

जब आप किसी भाषा को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश करेंगे तो आपको एकरूपता, वर्तनी आदि से जुड़े मसलों से जूझना ही होगा। चूँकि हिंदी में भाषा को केवल विचारों की अभिव्यक्‍ति का साधन मान लिया गया है, इसलिए व्याकरण से जुड़ा विमर्श मुख्यधारा की पत्रिकाओं में कभी नहीं दिखता है। व्याकरण को भाषाई अराजकता से बचने का साधन न मानकर ऐसे शाश्‍वत नियमों का संकलन मान लिया जाता है जिनमें बदलाव संभव ही नहीं है। अंग्रेज़ी में ऐसा नहीं है। इस भाषा में पूर्वसर्ग (प्रीपोज़िशन) को वाक्य के अंत में नहीं रखने के नियम को अब अप्रासंगिक घोषित किया जा चुका है। अंग्रेज़ी के वैयाकरण यह कहने में बिलकुल नहीं हिचकिचाते कि इस भाषा के नियमों को लैटिन व्याकरण के नियमों के अनुसार नहीं ढाला जा सकता। अंग्रेज़ी में वर्तनी के मामले में भी व्यापक विचार-विमर्श होता है। अमेरिकी विद्वान ब्रायन गार्नर ने अंग्रेज़ी शब्दों की स्वीकार्यता के पाँच चरण निर्धारित किए हैं। ये चरण हैं : 1. अमान्य 2. बहुत हद तक अमान्य 3. बहुत हद तक प्रचलित 4. लगभग प्रचलित 5. पूरी तरह प्रचलित। अगर हिंदी में ब्रायन गार्नर जैसे विद्वान होते तो वे 'पूर्वाग्रह' को पाँचवें चरण में रखते। हिंदी में शिकागो मैनुअल जैसी शैली मार्गदर्शिका का नहीं होना भी एक ऐसा तथ्य है जिसकी अनदेखी होती आई है। अगर हमें हिंदी को ज्ञान की भाषा बनाना है तो शैली, व्याकरण, वर्तनी आदि से जुड़ी बातों पर ध्यान देना ही होगा क्योंकि ऐसा नहीं करने पर न तो लेखन में एकरूपता रह पाएगी न अनावश्यक भाषाई विवादों से बचते हुए विचार को बेहतर ढंग से सामने रख पाना संभव हो पाएगा। व्याकरण को सिरे से नकारने के अतिवाद पर भी बात होनी चाहिए। ऐसे हिंदी लेखकों की कमी नहीं है जो अंग्रेज़ी में वर्तनी, व्याकरण आदि से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए बहुत-सी किताबों के पन्ने उलटा लेंगे, लेकिन हिंदी में वे 'सब कुछ चलता है' की बात आसानी से कह देते हैं। ऐसे लोग 'स्टेटस' को हिंदी में 'स्टेट्स' लिखेंगे और उसे सही साबित करने की कोशिश भी करेंगे। उच्चारण की ऐसी अनदेखी भी नहीं की जानी चाहिए जिससे शब्द का अर्थ ही बदल जाए।

शनिवार, 9 मई 2015

Indian Languages Finally Making Their Presence Felt in E-Commerce (एनडीटीवी की वेबसाइट से साभार)

Online content in Indian languages remains limited, although many media companies are making serious inroads into the space. Video content in Indian languages is highly popular though, and international sites like Facebook have been localised with Hindi support. What's missing in all this is shopping - very few e-commerce sites allow you to shop in your own language. Both OLX and Quikr support Hindi (Quikr supports seven Indian languages in all), but these sites don't handle the transactions, and the listings aren't translated. While this article from July last year says Flipkart, Snapdeal, and Jabong were all working towards launching support for Indian languages, but only Snapdeal appears to have done this successfully.


One of the latest companies to enter this space is also one of India's most successful online businesses. MakeMyTrip launched Hindi support near the end of November last year. A few months later, the company is very close to launching support for more Indian languages despite some unexpected challenges along the way.

"We are looking at Indian languages as a strategic initiative," explains Pranav Bhasin, Head of Mobile Product at MakeMyTrip. "Hindi flight booking was just the starting point, and we're going to be rolling out rail services in a number of languages including Hindi, Tamil, Telegu, Gujarati, and Malayalam."

Less than six months down the line though, Bhasin tells us that the process of building support for Hindi came with a lot of unexpected challenges along the way.

"The concept seemed really simple to us at the time," says Bhasin. "All the technology is in place, and we just need to change the text, that's all. What we found though is that actually translating is quite difficult to get right, and it's a different market, a different customer."

The problems that the customers have are different, for one thing, Bhasin tells us. Payments are particularly an issue, and to work around this, MakeMyTrip is now weighing the pros and cons of solutions such as cash-on-delivery for rail tickets.

People prefer their languages, but understand English

"But the big thing was just that the language we used for translation was all wrong at first," says Bhasin. "Our users were English aware - they could already book a ticket, for example - but they wanted something more easily understandable."

(Also see: Are Indian Languages Ready to Replace English Online?)

This was something that was also observed by Snapdeal. The company launched support for Indian languages around a year ago, and claims that customer feedback has been quite positive.


Snapdeal's Amit Khanna, Senior Vice President Product Development also believes that there is a definite preference for people to use Indian languages over English.

"In the Indian context, people prefer reading in their local languages," says Khanna. "The buying behaviour is not that different on our site, but we see much better engagement with content."

According to him, Snapdeal isn't reaching entirely new audiences with Hindi content - just serving existing users better.

"People understand English, but aren't always comfortable," Khanna says, "so now the users spend more site, use more content."

Payments are finalised by banks, so those pages remain in English, but Khanna says that this is not a problem because the pages are very standardised and familiar - as long as you have some understanding of English, the pages are accessible.

E-commerce needs real-time translation


There's another wrinkle to be considered today - the e-commerce sites rely heavily on content from third-party sellers. Travel sites like MakeMyTrip also rely heavily on their partners for information, so even in this case, there's a lot of information coming in that won't already be in Hindi. Unlike a media site which can manually translate the content it requires, e-commerce has to use live translation.

According to Snapdeal's Khanna, part of the problem was that there weren't too many standard solutions that the company could just "plug into".

"Our content keeps changing, there are thousands of pieces of new content each day," says Khanna. "And these are real time listings. So we needed a solution. There were very few companies that existed when we were starting this, and we worked with them to create our own technology on top of that as well."
Of course, with translation there are the unexpected problems that follow as well - a Samsung Galaxy phone, for example, had its name translated too. "The Samsung Galaxy became Samsung Aakashganga," Khanna tells us. "We had to program all these exceptions so that the system didn't make mistakes."

This was the problem that MakeMyTrip also grappled with, and eventually the company decided it had to build its own translation technology, which includes a self-learning system that improves suggestions over time, the way your phone's autocorrect can learn new words these days.

A direct translation was not always easily understandable.

"No one wanted pure Hindi either," Bhasin says. "Hindi numbers for example, people are very used to the English script. We had to make fine adjustments like this all the time, to find the simple words people would understand after four or five iterations."

This meant accepting Hinglish phrases, like "Book Karo", or simplified language, like "Aana-Jaana", instead of "Aagaman-Prasthaan". There were even technology issues around using Hindi. "Our characterset was not initially Unicode, and so when we started using Hindi, it wouldn't work with our database," says Bhasin. "We had to make technology changes up and down the line, and now all our content is Unicode."

Isn't it still too soon?

This seems like a lot of effort to cater to an audience that both Bhasin and Khanna tell us is very small, and likely to remain so far a few years at least.

"The demand for the Indian languages won't be anything close to English languages for the next few years," Khanna says, but he doesn't think that Snapdeal has entered the space too soon. "Content has been available for a while, and we wanted to see how deeply we can also integrate Indian languages. The market remains to be seen, but I wouldn't say we entered this space ahead of time."

MakeMyTrip's Bhasin also agrees with this assessment, and says it will be years before the vernacular Web becomes as important as English is in India.

"Before we launched Hindi, we set up our own expectations with very low hopes and a two year profitability goal," says Bhasin. "With that in mind, we see a lot of activity on this product. A lot of the users are in the metro cities for now, whom we believe grew up in smaller cities and then moved to the big cities."

"We're seeing more users from tier-2 and tier-3 cities switching to Hindi, even though we're not really marketing it right now," he adds. "With around 75 percent of our users from tier-2 and tier-3 coming on 3G or even 2G, we'll probably see the numbers rising up as connectivity improves and 4G starts to grow."

Once this next wave of users comes on board, it's very possible that more e-commerce companies will also have to explore Indian languages. For now though, as the audience moves steadily towards mobiles and apps, companies like Snapdeal and MakeMyTrip are ensuring that new customers who prefer Indian languages will install their apps - something that is only going to keep getting more important over time.

Author: Gopal Sathe

http://gadgets.ndtv.com/internet/features/indian-languages-finally-making-their-presence-felt-in-e-commerce-685972

शुक्रवार, 8 मई 2015

Two languages or one? (डॉन अख़बार से साभार)


 In his remarkable book on the growth of Urdu’s literary culture, titled Urdu ka Ibtida’i Zamana, Shamsur Rahman Faruqi maintains that at some point in time between the lives of Mir Taqi Mir and Asadullah Khan Ghalib, what was called Hindi was first given the name — actually the title — ‘Zaban-e-Urdu-e-Mu’alla’, or the language of the exalted court or camp, and later started being called ‘Zaban-e Urdu’ and gradually ‘Urdu’. However, Faruqi throws little light on the social conditions and the actors responsible for this change of names. Neither does he elaborate on who might have felt the need for this change. We can start by safely presuming that it was not the local people who lived outside the area jealously defined as ‘Urdu-e-Mu’alla’ and who had devised the language in the first place during the past several centuries.

It is interesting that the word ‘Urdu’ in the original coinage mentioned by Faruqi meant not the language itself but the place it was purposefully attached to. It denoted the area in the royal city of Delhi which housed the Red Fort and the abodes of the nobility associated with the royalty in one form or another. Before the local language of the area was appointed as the language of the Urdu-e-Mu’alla area or the privileged people residing there, Persian had enjoyed this status for the past several centuries.

Some strands of the story of Urdu emerging out of the original Hindi have been described by Tariq Rahman in his book From Hindi to Urdu: A Social and Political History. But let us look at the phenomenon here from the angle of actors involved in it.

This interesting set of Shurafa Muslims — more than one generation of whom may have been collectively involved in the process of ‘re-christening’ a local language — invariably claimed for themselves a foreign, imported origin. Indeed the colonialist view was prevalent among them that they had brought ‘civilisation’ into the hitherto ‘uncivilised’ land of South Asia. Taking such an aggressive, snobbish position was perhaps considered necessary to maintain a privileged cultural status, not to mention the occupation of agricultural land and other resources.

Taking substantial help of the caste system firmly governing the Hindu societies on the one hand, and the division of the populace into free men and slaves in Islam on the other, the Shurafa Muslim community had imposed a hierarchy of ‘graded inequality’ on the people — raiyyat — professing different creeds, and professions mainly connected with agriculture. This privileged class had good reasons to insist on their non-local origin as that was what set them apart from the local people tilling the land occupied by the conquerors. The agricultural castes were supported in their task of working for the conquerors and their cohorts by artisans and others belonging to ‘service castes’, or in the words of Chaudhry Mohammad Ali Rudaulvi ‘khidmati qaumain’. These people (obviously constituting a vast majority) were supposedly born to serve those who occupied land and its resources.

However, when it came to the local language of Hindustan, adopted (or rather captured) by the Muslim rulers and members of their ‘exalted’ court — all claiming an imported lineage — it was difficult to claim a foreign origin for it. Hindi was a language which had developed, exactly the way other local languages did, in a real geographical location and social context by real, local people. It was unlike the trajectory of Persian which was undeniably of a non-Indian origin but which had grown into a local language of intellectual and cultural expression and discourse — and still kept its genealogy intact — during the centuries-long rule of the dynasties of Muslim invaders from the north-west.

The need to detach the ‘Urdu’ language from its real geographical and social context, however, seems to be the reason why a supra-local origin was concocted for it. This clumsily invented, kaleidoscopic history therefore allows ever new imaginary locations to be added to the fiction — Deccan, Bengal, Punjab, Balochistan and so on, although nowhere can it be shown to have ever been present in any form that could be reasonably connected to the ‘Zaban-e Urdu-e Mu’alla’.

This produces such absurd genealogies that imagine a link between Dakani and Urdu to be more plausible than that between Urdu and the language employed by Kabir, Mirabai and Malik Mohammad Jaisi for instance. This was in line with the carefully remembered fact — or fiction — of the foreign origin of the Shurafa themselves who had been using Persian for their political and social undertakings.

How the original ‘Hindi’ language, spoken in ‘Hindustan’, was turned into ‘Urdu’ — the language of a particular social class of a non-Hindustani origin residing in a small part of a city — by whom, under which circumstances, using what authority, and to achieve which purpose, is a string of intriguing questions which have not found their due place in the public discourse about the origin of Urdu.

It should at least be a matter of everyday curiosity for the readers of Urdu literature why, for example, Mir, who had known this language by its commonly recognised name — Hindi — is considered an Urdu poet at all. But it isn’t. In the reams of paper consumed for pleading the ‘case’ of Urdu against Hindi, the questions regarding the need for this change of names found no mention, let alone any attempt to find answers.

However, it has had some discernible consequences. One, it changed the way the history of Urdu was to be conceived and presented since the 19th century. As discussed in this space earlier, this invented, unreal history effectively disassociated the language from the geographical area — and indeed the community — that constituted its natural origin.

Two, in line with the practice of privileging the foreign and shunning the local, not only were the geographical variants of the language disrespected and excluded from the ‘standardised’ Urdu, the local sources of its vocabulary — Sanskrit and various Prakrits — were also neglected in favour of Persian (and, through it, the Arabic) influence. It must be noted that the same kind of influence is found in other local languages — Sindhi, Marathi, Gujarati, Bangla and so on — but nowhere else is it given such fundamental importance as is the case in Urdu. One routinely hears and reads such naïve, absurdly serious assertions about Urdu being a ‘lashkari’ language and taking in words and phrases from different sources — as if it is something unique to Urdu. Unmindful of the same process going on in every language in a natural way in the course of historical and political developments, it is claimed that Urdu contains words imported or derived from diverse sources such as Persian, Arabic, Portuguese, and even Hindi.

This point is worth pondering. As the example of Maulvi Syed Ahmed Dehlvi has shown earlier, this conscious choice on the part of the inventors of history did not change the fact that his Farhang-e Asafia still had about three-fourth entries of local origin. One is amused to see that these entries have been specified by the good Maulvi Sahib as ‘Hindi-ul Asl’ (‘of Hindi origin’). No one seems to have ever raised the question: if such an overwhelmingly large part of the Urdu vocabulary has ‘come’ from Hindi without any change, should these be treated as two separate languages or one and the same?

This is apart from the more obvious and undeniable fact that the grammar as it appears in the construction of sentences and phrases is identical in Hindi and Urdu. Also, the way we count is the same. And so forth.

The latter lexicographers took this work to an even more absurd level. Waris Sirhindi’s Ilmi Urdu Lughat has changed the origin of the local words, from Maulvi Sahib’s Hindi-ul Asl to simply Urdu.

Although a foreign origin is not claimed for Urdu, its local sources are not considered necessary for the study of this language. The result is that a scholar of Urdu may be able to enlighten you on the difference between muntazir and muntazar, (the latter as in Iqbal’s “kabhi ae haqiqat-e muntazar, nazr aa libas-e majaz mein”) but would be typically unaware of the origin of a local word such as hartal or oak (the latter as in Ghalib’s famous line: ‘pila de oak se saqi jo hum se nafrat hai’). A working knowledge of Persian (and the Arabic found in it) is generally considered necessary for someone claiming to know ‘good’ Urdu. In fact the examples showing a lack of such knowledge are the main argument used between quarrelling individuals and groups over the question of the ownership of ‘achhi’ Urdu. A similar kind of privilege is not, however, accorded to Sanskrit for instance. On the contrary, the use of Sanskrit is shunned and it is considered un-Islamic because of the fact that it is of local origin.

This takes us to another major consequence of the act of choosing a new name for an old language. By indicating, as Maulana Altaf Husain Hali did, that for someone to be proficient in ‘authentic’ Urdu, he is required to be from Delhi or the area around it — and a Muslim — a hitherto unknown religious identity was imposed on the language. It is interesting to note that Hali pushed the geographical boundary of the language-area seemingly to include Panipat where he hailed from, but at the same time excluded non-Muslims living in the same, freshly defined area. One can do no more than speculate here about the motivations of this twin strategy of inclusion and exclusion, but the results are evident for everyone to see. This important, decisive trend will be discussed later in this space.


Author:
Ajmal Kamal
 
http://www.dawn.com/news/1178324/column-two-languages-or-one

गुरुवार, 30 अप्रैल 2015

Working as a translator can be an attractive profession (डीएनए से साभार)


 "It’s work, but it doesn’t feel like work because it’s something I really love doing,” says 34-year-old Pritha Bhatnagar, who has been working as a translator since 2006.

The Demand

“Businesses between cultures is growing and so is the demand for translators and interpreters,” Pritha tells us. Neha Mohan, who gave up her job in the banking sector to take up French, seconds this, “The need for translators is growing with globalisation. Given the increasing number of countries that are collaborating, the requirement is quite large”. The demand for a particular language over another depends on businesses and the language combinations. While, according to Sandesh Raju who has been in the industry for 13 years, there is a vibrant market for French and German, other languages such as Japanese, Chinese, Korean, Spanish, Portuguese, Hungarian, Italian and Polish are in demand as well. “Certain languages have fewer translators than others, but if you’re excellent in one of them (Hungarian, Korean,  Japanese...), you could even charge Rs. 9 per word. Wondering what you would have to translate? The domains could include anything under the sun, such as IT, medical/pharmaceutical, engineering, legal, aerospace, aviation, tourism, NGOs and software.

Job Satisfaction

As with most careers, “If you don’t have a passion for it, it is not fulfi lling. You need to be passionate about translation as well as the languages you work with,” says Neha. 20 years in the industry is proof of how satisfying Sharmila Bhushan finds her career. The 44-year-old, who translates Spanish and Portuguese to English and vice versa in addition to interpreting Spanish-English-Spanish, tells us, “it gives me the flexibility to work out of home. As a translator I get to work on documents on a wide range of subjects, which I fi nd very interesting. As an interpreter I can travel, attend interesting and important conferences and constantly challenge myself. It is a well-paying career option if you are good at your work and at building a good portfolio of clients”. While it may be mentally exhausting, “you get a lot of satisfaction when you see that you have successfully translated a text completely,” adds Mark Pinto, a Portuguese translator, who hopes to work with refugees one day. But freelancers have “to be prepared to give up weekends, holidays may get ruined and you have to work all alone in your room very often,” says Neha.

Time to Learn

Expertise in a language comes with the amount of effort you put in outside the class and varies from person to person. “If you just attend class and do your basic homework, it could take forever. You could finish the entire course and you’ll still be at a basic level. You have to practice speaking, listening, reading and writing outside the class. It might take you around two years to start conversing without hesitation and fumbling. Doing the course does not mean you become an expert; finishing the translation course is the start of acquiring basic skills. Expertise comes through work experience,” says Neha, who spent half her day at Alliance Française and spent at least five hours daily improving her grasp of French at home. For Pritha, “I could actually understand complex conversations by the end of Diplome Supérieur. Translating a book from French to Hindi and translating an IT document will not be equally easy or take the same amount of time”. At the Masters level, students are also taught techniques to translate documents from different fields that they don’t know anything about.

Basic Pay

While the pay may vary depending on the situation, country, regions and content, many translators believe that people know little about what goes into translation. Neha tells us, “There’s a lot of analysis and research that goes into translating any document. Negotiations can be harrowing, but from a freelancer’s perspective, if you set your standard and know your quality, you can command a certain price. Multinational companies have dedicated translation departments, where you will get perks like in any other job”. According to Pritha, who works full-time as a translator at Capgemini, “If you’ve done a diploma course, graduation or masters, you can start with Rs. 4.5 lakh per year”. For freelancers, it depends on the number of words in the source text, your experience and skill; you could get paid anywhere between Rs. 1 per word to Rs. 5 per word, while conference interpreters get paid about Rs. 15,000 to Rs. 18,000 for eight hours of work.

Where to learn

French—Alliance Française, Jawaharlal Nehru University (JNU), English and Foreign Languages University (EFLU)
German—Max Mueller Bhavan
Italian—Indo Italian Chamber Of Commerce & Industry
Spanish—Instituto Cervantes. JNU
Portuguese—Don Bosco School, Panjim; St. Xavier’s College, Mapusa; University of Goa, University of Lisbon, Universidade de Coimbra in Portugal

Cost to learn

Of course it will vary across institutes, but it could cost around Rs. 6,000-Rs. 8,000 per level.

Learning tips

—Read a lot, use audio guides, watch movies in the language you are learning, write...
—Ensure you are thorough and professional in terms of quality and delivery.
—Have a general idea of a broad range of subjects.
—Don't use Google translate. Do your own thinking and translate.
—The more you speak, the better you will get at it.
—Ensure your vocabulary—in the languages you’re translating from and to—is good
—Use online language partners like www.livemocha.com, www.buzuu.com, where people will help you with the language you are learning and you can help them with the language you are familiar with.

Author: Avril- Ann Braganza

लिंक: http://www.dnaindia.com/authors/avril-ann-braganza